Bihar

पटना में छात्रों का UGC समर्थन में हंगामा, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Bihar News : पटना में बुधवार को UGC के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं। प्रदर्शनकारी नए UGC रेगुलेशन के लागू होने और SC-ST, EBC-BC वर्गों के लिए 65% आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे।

राजभवन की ओर मार्च

छात्र सुबह गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर इकट्ठा हुए और राजभवन की ओर मार्च करना शुरू किया। लेकिन जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गए।

पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक

डाकबंगला क्षेत्र में भी पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर आगे बढ़ते रहे। कुछ लोग सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

UGC के नए नियमों पर नोकझोक

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि अब कॉलेजों में अपमान सहन नहीं करेंगे। एक छात्र ने बताया, “हम अपने बच्चों का भविष्य खराब होते नहीं देख सकते। इसलिए UGC के नए नियम लागू कराने के लिए हम सड़कों पर आए हैं।” इस प्रदर्शन में छात्र संगठन AISA और भीम सेना शामिल थे। उनके समर्थन में माले नेता दिव्या गौतम और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को ढूंढकर मारेंगे- इजराइल, अमेरिका ने 2200 किलो वजनी बम गिराया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button