Stree 2 Trailer Release : एक बार फिर से डराने आ रही है स्त्री और भयानक अंदाज़ में

Share

Stree 2 Trailer Release : राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टार्रर ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री के पार्ट 2 का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। अब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ की डेट सामने आ गयी है।

Stree 2 Trailer Release :

अमर कौशिक के निर्देशन में आयी फिल्म स्त्री जो 2018 में रिलीज़ हुई थी दर्शकों को बहुत पसंद आयी थी। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। अब लोगों को इंतज़ार है इसके दूसरे पार्ट का। इस हॉरर कॉमेडी का दूसरा पार्ट 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा। फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है और अब जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज़ होने वाला है।

कब रिलीज़ हो रहा ट्रेलर :

इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर बहुत ही जल्द रिलीज़ हो रहा है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर 18 जुलाई (गुरुवार) को रिलीज किया जाएगा। पोर्टल ने यह भी बताया कि ‘स्त्री 2’  का ट्रेलर विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की अपकमिंग फिल्म, बैड न्यूज़ की थिएट्रिकल रिलीज के दौरान अटैच किया जाएगा।

कैसा था टीज़र :

स्त्री 2 का टीज़र 25 जून को रिलीज किया गया था। टीज़र रिलीज़ के साथ ही लोगों की एक्ससिटेमेंट बढ़ गयी थी और लोगों को बस इसके रिलीज़ का इंतज़ार है। फिल्म के टीज़र से साफ़ पता चल रहा था की स्त्री एक बार फिर से लौट आयी है और खतरनाक अंदाज़ में। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘स्त्री 2’ का टीज़र पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा “इस बार चंदेरी में आज़ादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस को 15 अगस्त पर लौट रही है! ‘स्त्री 2’ वो वापस आ गई है।” टीज़र देखने के बाद से लोगों को अब बस इस मूवी के सिनेमाघरों में आने का इंतज़ार है।

Stree 2 Release :

स्त्री 2 एक फ्रेंचाइजी फिल्म है जो 2018 में आयी हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री का दूसरा पार्ट है। स्त्री मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। स्त्री के एंडिंग में ही इसके दुसरे पार्ट आने की हिंट दे दी गयी थी। तभी से लोगों के इसके दुसरे पार्ट के रिलीज़ का इंतज़ार था और आखिरकार लोगों का यह इंतज़ार 15 अगस्त 2024 को ख़त्म हो जाएगा। मूवी इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले करते हुए नज़र आएंगे। टीज़र में तमन्ना भाटिया की झलक भी देखने को मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जैसे मूवी के पहले पार्ट को पब्लिक का प्यार मिला था क्या सेकंड पार्ट को भी मिलता है या नहीं।

यह भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/entertainment/munjya-ott-release-when-and-on-which-ott-platform-will-munjya-be-released/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें