Biharक्राइमराज्य

दरभंगाः बहेड़ा बाजार में मूर्ति विसर्जन यात्रा पर पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

Stone pelting on idol immersion procession: बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को बहेड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ा बाजार में देर शाम मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव हो गया। अभी जिले में सदर थाना क्षेत्र के तारसराय मुरिया में गुरुवार की शाम मूर्ति विसर्जन का मामला थमा नहीं था कि अब पुलिस के सामने एक और चुनौती आ गई है। उपद्रवियों की इस हरकत के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है।

डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

बताया गया कि पथराव की इस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। इधर दो गुटों में उत्पन्न विवाद की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी और खुद स्थिति नियंत्रण के लिए घटनास्थल पर पहुंची। सूचना मिलते ही दरभंगा के जिलाधिकारी, एसएसपी व वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में जुट गए हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

छत से उपद्रवियों ने किया पथराव

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहेड़ा बाजार से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस बहेड़ा बाजार से छोटी बाजार की ओर जा रहा था। इसी बीच एक धार्मिक स्थल के निकट छत से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पथराव कर दिया गया। जिससे पूरे बाजार मे भगदड़ मच गई और डेढ़ दर्जन अधिक लोग चोटिल हो गए। वही घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक व वरीय अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस के सुरक्षा में प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित तालाब में भेजा गया।

छावनी में तब्दील हुआ बहेड़ा बाजार

वहीं जुलूस में घायल लोगों का इलाज बहेड़ा अस्पताल में किया गया। घटना के बाद बहेड़ा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले को नियंत्रित करने में जुट गए। फिलहाल यहां की स्थिति नियंत्रण में है। जिन लोगों द्वारा उपद्रव किया गया है। उन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तथा अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है।

रिपोर्टः रवि झा, संवाददाता, दरभंगा, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबे छात्र का अब तक सुराग नहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button