Uttar Pradeshखेलधर्मराज्य

ठाकुर श्री बांकेबिहारी के मंदिर दर्शन को पहुंचे वीर महान

वर्ल्ड रेसलर रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान बुधवार सुबह मथुरा के वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन को पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने मंदिर में देहरी पूजन किया।

‘जो कुछ भी हूं, ठाकुर जी की कृपा से हूं’

रिंकू सिंह राजपूत ने मंदिर के पुजारी मयंक गोस्वामी उर्फ बंटू महाराज के साथ दर्शन किए। वे मंदिर में आधा घंटे तक रहे। इस दौरान मयंक गोस्वामी ने उनको भगवान की प्रसादी वस्त्र, माला और प्रसाद भेंट किया। फैंस की भीड़ बढ़ती देख वह मंदिर से चले गए। उन्होंने कहा कि वह आज जो भी कुछ हैं वह भगवान श्री बांके बिहारी, श्रीराम और भोलेनाथ की कृपा है।

ये भी पढ़ेः3 करोड़ की चरस बरामदः यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा से पकड़े चरस तस्कर

Related Articles

Back to top button