Uttar Pradeshराज्य

Uttar Pradesh: निकाय चुनाव से पहले सपा को लगा झटका, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा हुए भाजपा में शामिल

लखनऊ: नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच मतदान के 1 दिन पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के समक्ष सपा के पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जिसके बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

यूपी निकाय चुनाव में अपनों की बगावत झेल रही समाजवादी पार्टी को भाजपा लगातार झटका दे रही हैं।आप को बता दे कि सपा सरकार में मंत्री रहे पूर्व विधायक हेमराज वर्मा सहित सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली है ।भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हेमराज वर्मा के अलावा गंज मुरादाबाद की ब्लाक प्रमुख संध्या सिंह पटेल, सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शीला सिंह, विवेक सिंह पटेल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय और अन्य नेता मौजूद थे।

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले ही हेमराज वर्मा ने विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। पीलीभीत तराई के जिला के मरौरी विकास खंड के ग्राम टाह पौटा के प्रधान पद का चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था।

पहले वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। वह सबसे पहले बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। जिसके बाद अखिलेश यादव सरकार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक, हमले में मासूम की मौत

रिपोर्ट – लाल चंद, संवाददाता लखनऊ

Related Articles

Back to top button