जापान दौरे के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना

Tejashwi’s Japan Tour
Tejashwi’s Japan Tour: राऊज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली से अनुमति मिलने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जापान के लिए रवाना हो गए। वह पहले बिहार से बाया फ्लाइट दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से वह जापान जाएंगे। तेजस्वी चूंकि प्रदेश के पर्यटन मंत्री भी हैं इसलिए उनका यह दौरा आधिकारिक है। वह जापान में बिहार के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वहां विषेश लोगों को बाचजीत करेंगे और निवेश के अवसर ढूंढेंगे।
Tejashwi’s Japan Tour: बिहार के पर्यटन को बढ़ावा देना है यात्रा का उद्देश्य
बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जापान के दौरे पर पटना से रवाना हो गए हैं। आज पटना से दिल्ली जा रहे हैं दिल्ली से कल जापान के लिए रवाना होंगे। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने लिए जापान जा रहे उपमुख्यमंत्री से पत्रकारों ने वार्ता की। इस दौरान जब नीतीश और भाजपा के रिश्तों के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन सब विवादों को खत्म कीजिए और जिस बात में कोई दम नहीं है जिस पर कोई बात सुननी नहीं चाहिए, उसका बहस का क्या मतलब।
Tejashwi’s Japan Tour: ‘बिहार में सरकार अच्छे से चल रही है’
उन्होंने कहा कि कई बार यह बात कही जा चुकी है। अब इस पर कुछ भी बोलना बेकार है। जब उनसे पूछा गया नीतीश कुमार ने आपके बारे में कहा कि यही बच्चा सब कुछ है। इस पर उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं कि बिहार में कितने अच्छे से सरकार चल रही है। नियुक्तियां कितनी हो रही हैं। हम लोगों ने जितने भी वादे किए थे उन सभी वादों पर हम लोग खरे उतर रहे हैं।
Tejashwi’s Japan Tour: जीडीपी में अव्वल राज्यों में बिहार की गिनती-तेजस्वी
उन्होंने कहा कि राज्य में क्राइम कंट्रोल की हालत यह है कि आज हम 22वें स्थान पर हैं। इसके साथ ही बिहार जीडीपी में अव्वल राज्यों में है। हम लोगों ने जो दावा किया था उसे पूरा भी कर रहे हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि पांचो राज्य में भाजपा की हार है।
रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: Durga Puja: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे माता के द्वार, प्रदेश की खुशहाली के लिए की मंगलकामना