Advertisement

बीजेपी सांसद ने झारखंड के सीएम से की मांग, 22 जनवरी को मांस-मदिरा बिक्री पर लगाएं रोक

Request to Ban Liquor and Meat

Request to Ban Liquor and Meat

Share
Advertisement

Request to Ban Liquor and Meat: 22 जनवरी को लेकर प्रदेश सरकारें तमाम तरीके की तैयारी कर रही हैं। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस दिन मदिरा और मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। इस संबंध में इन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने एक आदेश भी जारी किया है। अब प्रदेशों में भी इस दिन मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित करने की मांग उठ रही है। झारखंड से बीजेपी के राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस संबंध में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है।

Advertisement

पत्र के माध्यम से की मांग

दीपक प्रकाश ने पत्र के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री से 22 जनवरी को प्रदेश में मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा “22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। भगवान राम अपने स्वभाव गुणों और कर्मों के कारण आदर्श पुरुष एवं मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते हैं। क्योंकि उन्होंने सत्य, दया, धर्म, करुणा और मर्यादा के मार्ग पर चलते हुए राज किया”।

यूपी, छत्तीसगढ़ का दिया हवाला

उन्होंने आगे लिखा “आज भी संस्कृति और सदाचार की बात होने पर हम सभी भगवान श्रीराम का ही नाम लेते हैं। अतः जिस प्रकार से उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया है, 22 जनवरी को वहां पर मांस और मदिरा की बिक्री नहीं होगी। इस पत्र के माध्यम से आपसे आग्रह पूर्वक मांग करता हूं कि 22 जनवरी के दिन झारखंड में भी शराब एवं मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।” दीपक प्रकाश के अलावा अन्य बीजेपी नेताओं ने भी झारखंड में 22 जनवरी को मांस मदिरा बिक्री प्रतिबंधित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: PM Modi: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले होंगे ये काम,PM Modi ने किए ऐलान

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *