Advertisement

Ram Mandir: क्या उद्घाटन में जाएंगी ममता बनर्जी?, भाजपा अध्यक्ष ने दिया जवाब बोले…”हमारी मुख्यमंत्री राम नाम से डरती हैं”

Ram Mandir
Share

Ram Mandir

Advertisement

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर(Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री शामिल होंगी या फिर नहीं इस बात पर बना हुआ सस्पेंस अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक इस मामले पर भाजपा की ओर से तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी है। ताजा मामले की बात की जाए तो भाजपा पार्टी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आज रविवा को अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

भाजपा अध्यक्ष ने दिया बयान

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करने के दौरान बंगाल से भाजपा अध्यक्ष ने मामता बनर्जी के मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कहा कि “हमारी मुख्यमंत्री राम नाम से डरती हैं। जैसे राम नाम से भूत भागते हैं, वैसे ही मुख्यमंत्री भी राम का नाम सुनकर गाड़ी से उतर कर लोगों के पीछे हमला करने दौड़ती हैं। ऐसी मुख्यमंत्री तो राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाएंगी… हर साल कोलकाता में जो ईद की नमाज़ होती है उसमें वे शामिल होती हैं, लेकिन राम नाम से तौबा-तौबा… राम मंदिर तो वह नहीं जा सकतीं।” इस बयान को पार्टी अध्यक्ष ने उस समय दिया जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

पीएम थे अयोध्या में

वहीं अब तक मंदिर में चल रहे कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं। तैयारियों को लेकर अब तक ऐसी जानकारी सामने आ चुकी हैं कि लगभग सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं शनिवार को पीएम मोदी भी दिन भर अयोध्या में ही रहे थे। यहा पीएम ने अयोध्या वासियों को कई बड़ी सौगात दी हैं।

शनिवार को  6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों का उद्घाटन भी किया गया है। अब सभी की निगाहें 22 जनवरी पर ही टिकी हुई हैं। 22 जनवरी का इंतजार और उत्साह लोगों में भरपूर देखा जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल ना होने को लेकर विपक्षी दलों से काफी समय से सवाल भी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:IIT BHU Case को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र पर उठाए सवाल, ‘दबाव में सरकार को करनी पड़ी गिरफ्तारी’

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *