
Rajasthan Election 2023
राजस्थान(Rajasthan Election 2023) में 25 नवंबर का दिन काफी बड़ा होने वाला है। ऐसा इसलिए क्यूंकी इसी दिन राजस्थान में मतदान होने जा रहे है। वहीं इस मतदान के बाद फैसला होने वाला है कि किस पार्टी की किस्मत का ताला जनता के हाथों खुलने वाला है। इस समय चुनावी तनाव के बीच पक्ष-विपक्ष के बड़े नेता चुनाव प्रसार में हिस्सा लेते दिखाई दे रहे है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजस्थान में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकर के रुप में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पर किया वार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज मोदी की ही देन है। साथ ही
1.किसान सम्मान निधि
2.बिजली कनेक्शन
3.आवास और उज्जवला योजना
मोदी सरकार की ही देंन है. उन्होंने कहा, आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सुरक्षित है और मोदी सरकार में किसान और गरीब पहली प्राथमिकता में है। इस समय पांच राज्यों में जनता को लुभाने के लिए पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़े:Rajasthan Elections 2023 ‘विकास कार्यों में विफल रही कांग्रेस’, राजस्थान में जरूरी है डबल इंजन सरकार
देश की सीमा वीर सपूतों के हाथ
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी बोले कि आज देश की सीमाएं देश के वीर सपूतों के हाथों में है। पीएम मोदी ने जनजाति गौरव को बढ़ाने का भी काम किया है। महामारी के समय में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने ही वैक्सीन का निर्माण किया है। इस वैक्सीन की 2 डोज को भी मुफ्त दिए गए हैं। लेकिन यदी कांग्रेस की सरकार होती तोह वैक्सीन तो दूर वह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाती।
दंगा मुक्त है भारत देश
सीएम ने अपनी बात में आगे कहा कि कांग्रेस के शासन में सबसे अधिक दंगे हुए है। लेकिन भाजपा के राज में आज कही भी दंगे नहीं होते है। उन्होंने कहा, यूपी में डबल इंजन की सरकार ने विकास के काम करके दिखाया है। उन्होने कहा कि राजस्थान में भी भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर डबल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत है।
यह भी पढ़े:Rajasthan Election 2023 पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रही कांग्रेस: पीएम मोदी
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar