Advertisement

जन अधिकार पार्टी छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आरजेडी का दामन थामा

Join RJD

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

Share
Advertisement

Join RJD: पटना में जन अधिकार पार्टी छोड़कर काफी संख्या में लोगों ने आरजेडी ज्वाइन की। इस दौरान आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के समक्ष कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक एवं आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी मौजूद रहे।

Advertisement

Join RJD: अमित रंजन, मनोज कुमार शंभू भी हुए शामिल

बिहार प्रदेश आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि अमित रंजन जायसवाल, मनोज कुमार शंभू कुमार आदि ने आरजेडी सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा सुधांशु शेखर जयसवाल, राकेश यादव, सुमंत शर्मा, रवि गुप्ता, शशि गुप्ता, अनिल मनोहर जायसवाल, अखिलेश सिंह कुशवाहा, संतोष जायसवाल, अमित यादव, राहुल कुमार गोलू, शिव कुमार ,रोहित यादव ,जीतन कुमार, सौरभ गुप्ता ने जन अधिकार पार्टी को छोड़कर आरजेडी का दामन थामा।

‘भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ एकजुट हों’

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि विचारों तथा सिद्धांतों के साथ सामाजिक न्याय तथा आर्थिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। जो कहीं ना कहीं लोगों के बीच भ्रम फैला रही हैं और मुद्दों से लोगों को भटका कर समाज में उन्माद और नफरत फैलाकर राजनीतिक हित साधना चाहती है। वैसी शक्तियों के खिलाफ सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है।

नितिन कुमार ने किया स्वागत

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले साथियों का स्वागत नितिन कुमार ने किया। आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान शंकर ज्ञानू, रत्नेश श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव ललन शाह, पटना जिला आरजेडी आपदा प्रकोष्ठ अध्यक्ष उदय कुमार यादव, और आशुतोष कुमार भी उपस्थित थे।

अमरेश बने समस्तीपुर जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आरजेडी झुग्गी-झोंपड़ी स्वच्छकार श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार भारती ने प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता पिंटू कुमार राम को नियुक्त किया है। वहां अमरेश कुमार सिन्हा को समस्तीपुर जिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, ललित मोहन कुमार को सीतामढ़ी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, रवि राम को दरभंगा का अध्यक्ष तथा राज कुमार राम को प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: लखीसराय गोलीकांडः बीजेपी ने पीड़ित परिजनों के लिए मांगी नौकरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *