Advertisement

New Delhi: पटना जाने वाले लोगों की यात्रा होगी सुखद, रेलवे ने किया 2 ट्रेनों का इंतजाम

Share
Advertisement

New Delhi: छठ पूजा में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, ईस्ट कोस्ट रेलवे(East Coast Railway) ने पुरी से पटना के लिए दो ट्रेनों की व्यवस्था की है जो 15 नवंबर को चलेंगी। जिसकी जानकारी ईस्ट कोस्ट रेल चीफ पीआरओ बिस्वजीत साहू (Biswajeet Sahu) ने दी है।

Advertisement

जानें पूरा मामला

New Delhi: बिहार का महत्वपूर्ण तयोहार छठ नजदीक है। इसी के साथ घर से बाहर काम करने वालों को घर जाने की चिंता सताने लगी है। जिसकी सबसे बड़ी वजह इस समय बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है। ज्यादा संख्या में बुकिंग कराने के कारण कंफर्म सीट मिलना थोड़ा कठिन हो जाता है। ऐसे में बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी से पटना के लिए दो ट्रेनों की व्यवस्था की है जो 15 नवंबर को चलेंगी। इस बात की जानकारी ईस्ट कोस्ट रेल चीफ पीआरओ बिस्वजीत साहू ने दी है। उन्होंने बताया कि हमें बहुत अधिक भीड़ होने की उम्मीद है। इसलिए ट्रेन की क्षमता 1000 है। यह 14 और 16 नवंबर को पटना से वापस आएंगी। हमने आरपीएफ सुरक्षा बढ़ा दी है।

बिस्वजीत साहू ने बताया कि ये ट्रेन 16 कोच की है। ये ट्रेन पुरी से रात 11.30 बजे निकलेगी और पटना दोपहर करीब 2.30 बजे तक पहुंचेगी। पटाखे लेकर चलना दंडनीय अपराध है। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसलिए यात्री गलती से भी पटाखे लेकर ना चलें। 

ये भी पढ़ें: Air Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली, सांस लेने में परेशानी, जानें आज के AQI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें