Advertisement

औरंगाबादः युवा जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष को नक्सलियों की धमकी!

Naxalites Threat!

धमकी भरा पर्चा(बाएं)।

Share
Advertisement

 Naxalites Threat: बताया गया कि औरंगाबाद जिले में नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। नक्सलियों ने युवा जेडीयू देव प्रखंड अध्यक्ष के घर के पास एक पर्चा फेंका गया है। इसमें नक्लियों ने उन्हें धमकी दी है। वहीं पुलिस इस मामले को आपसी विवाद का मान रही है। आरोपों के आधार पर नक्सलियों के एंगल से भी छानबीन की जा रही है।

Advertisement

Naxalites Threat: घर के पास मिला धमकी भरा पर्चा

आरोप है कि नक्सलियों ने औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में सरब बिगहा गांव में युवा जेडीयू के देव प्रखंड अध्यक्ष के घर के पास उनके नाम से धमकी भरे पर्चें फेंके हैं। पर्चेबाजी के बाद इलाके में सनसनी है। लोग दहशतजदा हैं।

Naxalites Threat!: बटाई पर खेती को लेकर हुई थी मारपीट

हालांकि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देव थाने की पुलिस पर्चे को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है। युवा जेडीय देव प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ रूपेश चौधरी ने बताया कि वह बटाई पर खेती करते हैं। दो साल पहले बटाई पर खेतीं नहीं करने को लेकर मारपीट की गई थी। इसके बाद पांच दिन पहले भी मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई।

Naxalites Threat: पर्चे में लिखी धान काटने से मनाही की बात

उन्होंने कहा, सोमवार की सुबह धान नहीं काटे जाने को लेकर नक्सलियों ने पर्चेबाजी के माध्यम से उनके पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी है। यह पर्चा उनके घर के पास ट्रैक्टर पर फेंका हुआ मिला है। पर्चें में धान काटने को लेकर मनाही की गई है। साथ ही ट्रैक्टर को फूंकने तथा घर को उड़ा देने की भी धमकी दी गई है। वह बोले, पर्चेबाजी के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है।

Naxalites Threat: पहली नजर में आपसी विवाद का मामला- थानाध्यक्ष

देव थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खेती-बटाईदारी के विवाद का प्रतीत होता है। जेडीयू नेता का अपने गोतिया परिवार के साथ पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। पर्चेबाजी का मामला भी इसी विवाद से जुड़ा लगता है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नक्सलियों द्वारा पर्चाबाजी किए जाने के एंगल से भी मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टः दीनानाथ माऔर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें: वैशालीः कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को गए तीन दोस्त डूबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *