NALANDA: महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

मौत।
नालंदा में एक महिला की मौत का सामने आया है। बताया गया कि दस दिन पहले प्रसव के दौरान उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। महिला एक अस्पताल में भर्ती थी। वहीं उसकी मौत हो गई। महिला के घऱ वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाया है।
आरोपः दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे ससुराल वाले
लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान मोहल्ला निवासी इंद्रदेव यादव का आरोप है कि 2021 में बेटी की शादी मानपुर के बंटी यादव से की। शादी के बाद से बेटी के ससुराल वाले दहेज में 2 लाख रुपये की मांग करते रहे। ससुराल वालों ने गर्भावस्था में भी इंद्रदेव की बेटी के साथ मारपीट की और 15 दिन पहले उसे मायके छोड़ गए। इसके बाद 10 दिन पहले प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। उसके बाद इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। लहेरी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ें:मैंने भगवान के खिलाफ कुछ नहीं बोलाः प्रोफेसर चंद्रशेखर