Advertisement

Lok Sabha Election 2024: हेमा मालिनी ने किया यमुना पूजन, कल होगा नामांकन, सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी लगातार प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। आज हेमा मालिनी ने यमुना के विश्राम घाट पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। यमुना में दुग्धाभिषेक करने के बाद मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग है कि यमुना मां का शुद्धिकरण होना चाहिए। हमने उन्हें भरोसा दिया है और हम इस ओर लगातार प्रयास कर रहे हैं ,और जल्द ही यमुना अविरल होगी।

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: दरअसल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी को बीजेपी ने मथुरा से फिर से टिकट दिया है। हेमा मालिनी ने बताया कि कल वह नामांकन दाखिल करेगी, उससे पहले वह मां यमुना की पूजा करने के लिए आई है, भगवान श्री कृष्ण की पटरानी के रूप में मां यमुना को ब्रज में पूजा जाता है। हेमा मालिनी के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।

उन्होने कहा कि यमुना की दुर्दशा से बृजवासियों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वह यमुना शुद्धिकरण की मांग कर रहे हैं, इन चुनावों में भी यमुना शुद्धिकरण प्रमुख मुद्दा है। सांसद हेमा मालिनी के साथ भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी वहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर महेश शर्मा को बीजेपी ने चौथी बार बनाया प्रत्याशी, गौतम बुद्ध नगर से किया नामांकन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें