Advertisement

…अब ललन सिंह ने दी नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया

Lalan Singh over Nitish’s statement

Lalan Singh over Nitish’s statement

Share
Advertisement

Lalan Singh over Nitish’s statement: नीतीश के बीजेपी पर दिए हालिया बयान के बाद इस मुद्दे पर नेताओं के बयान लगातार जारी हैं। पहले बीजेपी के सम्राट, आरजेडी के शक्ति यादव के बाद स्वयं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस पर अपनी बात रखी। उसके बाद जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने बयान के मायने स्पष्ट किए। अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

Lalan Singh over Nitish’s statement: ‘जो मायने निकाल रहे हैं वे गलत’

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, जो मायने निकाल रहे हैं वो गलत हैं। सुशील मोदी हम लोग के मित्र हैं। हम लोग हमेशा ये बात कहते हैं। नीतीश कुमार बीजेपी के बारे कुछ नहीं बोल रहे थे वो व्यक्तिगत किसी के बारे में कह रहे थे।

Lalan Singh over Nitish’s statement: ‘बिलाई के भाग से छींका नहीं गिरेगा’

उन्होंने कहा कि सब मीडिया का एजेंडा है। नीतीश-बीजेपी के साथ क्यों जाएंगे। बीजेपी की तरफ देखेंगे भी नहीं। नीतीश जी ने मंच पर कहा है कि व्यक्तिगत रिश्ता है। राजनीति अलग है। नीतीश किसी से भयभीत नहीं होने वाले। बीजेपी धोखेबाज पार्टी है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नीतीश की पीठ में छुरा भोंका था। ललन सिंह बोले बिलाई के भाग से छींका नही गिरेगा। नीतीश का एक लक्ष्य है। 2024 में बीजेपी मुक्त भारत बनाएं।

Lalan Singh over Nitish’s statement:  ‘हर जगह लिखा जा रहा है नमो’

5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर ललन सिंह ने कहा, परिणाम आने के बाद देख लीजिएगा। वहीं रैपिड ट्रांजिट ट्रेन के बारे में ललन सिंह बोले की हर जगह नमो लिखा जा रहा है। नमो संविधान से सब जाना जाएगा, यही इनका लक्ष्य है।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ बिहार

ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, 30 मिनट बाद C.U.S.B. की ओर रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *