Advertisement

Kerala: पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का निधन, CM पिनारयी विजयन ने जताया शोक

Share
Advertisement

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमान चांडी का निधन हो गया है। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ओमान चांडी के निधन पर दुख जाहिर किया है। ओमान चांडी बेंगलुरू स्थित चिन्मय मिशन हॉस्पिटल में भर्ती थे।

Advertisement

के सुधाकरन ने ट्वीट करके लिखा, प्रेम की ताकत से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा की कहानी का मार्मिक अंत हो गया। मैं महान व्यक्ति के निधन पर काफी दुखी हूं। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों के जीवन को प्रभावित किया, उनकी विरासत हमारी आत्मा में हमेशा गूंजती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा का शांति दे।

बता दें कि ओमान चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनकी उम्र 79 वर्ष थी, आज सुबह उनका निधन हो गया है। ओमान चांडी के बेटे ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर पिता के निधन की जानकारी देते हुए दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, अप्पा नहीं रहे। गौर करने वाली बात है कि ओमान चांडी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे,ईलाज कराने के लिए वह बेंगलुरू में रह रहे थे।

चांडी के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हम एक ही साल विधायक बने थे, हम दोनों ही तकरीबन एक ही समय छात्र राजनीति में आए थे। आपको अंतिम विदाई देना कठिन है। ओमान चांडी सक्षम नेता थे, जो लोगों के जीवन में काफी करीब से शामिल थे।

ये भी पढ़ें: The Kerala Story पर कमल हासन और नसीरुद्दीन शाह ने उठाए थे सवाल, अब अदा शर्मा ने दिया करारा जवाब..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें