Biharराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Bihar: नहीं बचा इंडी गठबंधन, हो चुका है तार-तार- केसी त्यागी

KC Tyagi to I.N.D.I. Alliance: इंडी गठबंधन की दरक रहा है। उसके कई घटक दल उससे अलग हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी हों या पंजाब में भगवंत मान। वहीं बिहार के सीएम नीतीश भी अब अपनी पार्टी की साथ एनडीए में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में जेडीयू नेता केसी त्यागी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन नहीं बचा है। यह तार-तार हो चुका है।

बोले… कांग्रेस के दंभ और दुस्साहस का परिणाम

जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने इंडी गठबंधन के टूटने का जिम्मेदार कांग्रेस को बताया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का दम्भ और दुस्साहस है कि ममता बनर्जी अलग सुर अलाप रहीं हैं। पंजाब में भगवंत मान ने घोषणा कर दी है कि वे सारी सीटों पर लड़ेंगे। प्रकाश अंबेडकर ने INDIA गठबंधन के समाप्ति की घोषणा कर दी है। फेयरवेल टू INDIA गठबंधन।”

ममता के बयान पर अधीर रंजन का पलटवार

वहीं ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को 40 सीटें भी मिल जाएं तो बहुत हैं। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का एक बयान सामने आया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा बोलती है कि कांग्रेस खत्म हो गई है, कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। वहीं भाजपा के सुर में सुर मिलाते हुए ममता बनर्जी बोलती हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी मिल जाएं तो बहुत हैं।

‘भाजपा और दीदी बोल रहे एक ही भाषा’

उन्होंने कहा, भाजपा और PM मोदी बोलते हैं कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, यही बात ममता बनर्जी भी बोलती हैं… क्यों भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं?… आप(ममता बनर्जी) बोलती हैं कि INDIA गठबंधन का नामकरण आपने किया है तो फिर आज आपको INDIA गठबंधन क्यों खराब लग रहा है?… आपके लिए राज्य बाद में है… राहुल गांधी के लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में है…”

यह भी पढ़ें: आडवाणीः ललन सिंह ने दी बधाई, मनोज झा बोले… आदर्शों का विस्थापन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Related Articles

Back to top button