Advertisement

वैश्य समाज के साथ आने से जेडीयू को मिलेगी मजबूती- उमेश कुशवाहा

Join JDU

Join JDU

Share
Advertisement

Join JDU: जेडीयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ द्वारा बिहार प्रदेश जेडीयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आज सदस्यता-ग्रहण सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वैश्य समाज के 600 से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। ललन सर्राफ की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Advertisement

वैश्य समाज के सैकड़ों लोगों ने ली जेडीयू की सदस्यता

इस कार्यक्रम में जिन लोगों ने जेडीयू की सदस्यता ली उनमें पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य कंचन गुप्ता, स्वामी विवेकानंद कॉलेज एवं चिकित्सालय के निदेशक व सचिव डॉ यूपी गुप्ता, पूर्व डीआईजी अजय कुमार, पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृदुला कुमारी, साहू समाज बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद साह, साहू समाज के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार साहू, रोहतास राईस मिल ऑनर संतोष गुप्ता, कैमूर वैश्य सभा के अध्यक्ष कैप्टन त्रिवेणी साह, महिला साहू समाज की पूर्व अध्यक्ष मंजू गुप्ता, पटना हाईकोर्ट की अधिवक्ता मीनू कुमारी, चंदना गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, नित्यानंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, भीमसेन प्रसाद गुप्ता, सोनी कुमारी, शशिशंकर पोद्दार आदि प्रमुख हैं।

‘नीतीश कुमार ने लौटाया बिहार का पुराना गौरव’

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वैश्य समाज के इतने लोगों के एक साथ आने से हमारी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। नीतीश कुमार ने दानवीर भामाशाह की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने एवं राजधानी पटना में उनकी आदमकद प्रतिमा को स्थापित करने का काम किया है। हमारे नेता ने सभी महापुरुषों को सम्मान दिया है और बिहार का पुराना गौरव लौटाया है।

‘प्रदेश में तेजी से बढ़ रही व्यावसायिक गतिविधियां’

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में ऐसा माहौल बनाया है कि आज प्रदेश के अंदर व्यवसायिक गतिविधियां लगातार तेज गति से आगे बढ़ रही हैं। नीतीश कुमार व्यावसायिक वर्ग के हितों की पूरी चिंता करते हैं एवं उनकी हर प्रकार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

‘कानून का राज स्थापित’

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में कानून का राज स्थापित किया। कानून-व्यवस्था के मामले में आज बिहार देशभर में अव्वल है, इसलिए आज दुनियाभर के इन्वेस्टर्स का बिहार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

‘नीतीश कुमार के राज में व्यवसायी उन्मुक्त’

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पहले बिहार के व्यवसायी खुद को असहज महसूस करते थे लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में व्यावसायिक वर्ग के लोग उन्मुक्त होकर अपना काम करते हैं। 24 हजार करोड़ का बिहार अब दो लाख 61 हजार करोड़ से अधिक का हो गया है।

‘युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर’

विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण बिहार में जातिगत गणना का काम संभव हुआ। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। 94 लाख गरीबों को स्वरोजगार के लिए दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों और तबकों का विकास सुनिश्चित किया। नीतीश कुमार बिहार और देश की जरूरत हैं।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में जदयू के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विधानपार्षद सह मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधीजी’’, विधानपार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, जदयू के प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: दलित, वंचित, शोषित लालू-नीतीश के लिए सिर्फ वोट बैंक- ओमप्रकाश राजभर

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *