Advertisement

मुंबई के पालघर के नजदीक समंदर में फंसा विशाल जहाज, रेस्क्यू की तैयारी

Share
Advertisement

मुंबई से सटे पालघर में समुद्र किनारे बड़ा जहाज फंस गया है। सी सिद्धि नाम का यह जहाज मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से गुजरात के हाजीरा के लिए रवाना हुआ था। बता दें कि रवाना होने के बाद पालघर के पास शिप में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से वो आगे नहीं बढ़ पाई। शिप पर कुल 13 लोग सवार बताए जा रहे है। इस कमर्शियल शिप पर कुछ सामान भी लदा हुआ है।

Advertisement

अब इस शिप में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने शिप में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोस्ट गार्ड से मदद मांगी है। वहीं कुछ लोगों ने दावा किया गया है कि शिप पर कुछ पैसेंजर भी हो सकते हैं।

पानी में तैरते विशालकाय जहाज की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई थी। पुलिस की ओर से इसकी जानकारी पोर्ट ट्रस्ट के साथ-साथ कोस्ट गार्ड और कस्टम विभाग को भी दे दी गई है। वहीं शिप के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक भी समुद्र किनारे पहुंचे हुए थे।

बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में भी भारी बारिश और तूफान की वजह से गुजरात का एक मालवाह जहाज रायगढ़ के करीब समंदर में फंस गया था। इस जहाज पर 10 मजदूर भी थे जिन्हें कोस्ट गार्ड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बारिश और तूफान से राहत मिलने के बाद शिप आगे की ओर रवाना हुई।

ये भी पढ़ें: टमाटर चोरी करने वाले कपल को पूलिस ने किया गिरफ्तार, तीन और आरोपियों की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *