Advertisement

Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे गांव मुन्ना माजरा, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

Haryana

Haryana

Share
Advertisement

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गांव मुन्ना माजरा में जाकर भाजपा के नारायणगढ़ मण्डल प्रधान स्व. रणदीप सिंह बांका सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. रणदीप सिंह बांका उनके संघर्ष के दिनों के साथी रहे है और जिन्होंने न केवल भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर सदैव कार्य किया बल्कि उनके चुनावों में भी जी-जान लगाकर काम किया।

Advertisement

गौरतलब है कि स्व. रणदीप सिंह बांका सैनी का विगत दिवस निधन हो गया था और आज उनके फूल चुनने की रस्म क्रिया थी। इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी ने उनके निवास पर जाकर स्व. रणदीप सिंह बांका सैनी के पिता राम सिंह, भाई पुष्पिन्द्र तथा धर्मपत्नी पूर्व पंचायत समिति नारायणगढ़ की अध्यक्ष नीलम व अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

नीजि तौर पर लगा आघात

नायब सिंह सैनी ने कहा कि रणदीप सिंह बांका सैनी जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही नारायणगढ़ में पहली बार 2014 में कमल का फूल खिला और विधायक बनने में वे कामयाब हुए। इसी प्रकार जब 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें कुरूक्षेत्र से लोकसभा चुनाव में उतारा और वहां पर भी रणदीप सिंह बांका सैनी ने यहां के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उनके लिए चुनाव प्रचार किया और वे सांसद बने। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्व. रणदीप सिंह बांका सैनी के निधन से पार्टी को तो नुकसान हुआ ही है, उन्हें भी नीजि तौर पर आघात लगा है। रणदीप सिंह बांका सैनी के अक्षमात यूं हम सबको छोड़ कर चले जाने से जो क्षति हुई है, उसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, जिला प्रधान मनदीप राणा, जिला परिषद चेयरमैन अम्बाला राजेश लाडी, सीएम के भाई चंदन सैनी व नम्बरदार सुरेश पाल, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, जिला परिषद यमुनानगर के चेयरमैन रमेश ठसका, भाजपा जिला अम्बाला सचिव विवेक गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जसमेर राणा, किसान मोर्चा जिला प्रधान जसवीन्द्र बख्तुआ, युवा जिला प्रधान संदीप सैनी अम्बली, सैनी सभा के प्रधान मा. केहर सिंह सैनी, सोहन सैनी, मण्डल प्रधान गुरनाम सिंह गुर्जर, मंगूराम कंजाला, पूर्व चेयरमैन अमित वालिया, राजू मक्कड़, अश्वनी अग्रवाल, अशोक साहनी, राकेश बिंदल, कर्म सिंह भूखड़ी, देवेन्द्र सिंह औखल, हैप्पी शर्मा बनौदी, दलबीर राणा बधौली, संजीव सैनी संगरानी, चरणजीत सिंह मुन्ना माजरा,दयाल सैनी, नैब सैनी रज्जूमाजरा तथा संजीव कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रवासीयों ने स्व. रणदीप सिंह बांका सैनी के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

अमित धारी का पिछेले दिनों हुआ था निधन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. पत्रकार राममूर्ति धारी के पुत्र स्वर्गीय अमित कुमार धारी के निधन पर उनके नारायणगढ़ स्थित निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. अमित धारी के ताऊ कृष्ण लाल धारी व अन्य परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें। अमित धारी का पिछले दिनों निधन हो गया था।

प्रवीण कपूर के निधन पर व्यक्त किया शोक

इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारायणगढ़ में नगरपालिका पार्षद रहे स्व. प्रवीण कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पर गये। स्व. प्रवीण कपूर का विगत मास निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. प्रवीण कपूर के पुत्र शालीन वालिया एवं अंशुल वालिया (पत्रकार) तथा परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर आहलुवालिया सभा के प्रधान मुकेश वालिया, पूर्व चेयरमैन अमित वालिया, नवीन कपूर, अनिल कपूर, पवन कपूर, अशोक कपूर सहित आहलुवालिया बिरादरी के गणमान्य लोगों के साथ-साथ शहरवासी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: पीएम मोदी के दौरे पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, देने होंगे ये जवाब!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *