पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर कुएं में बच्चों को फेंका, ख़ुद भी लगा ली फांसी
महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। ख़बर है कि युवक ने अपने दो बच्चों सहित बीवी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसने खुद को भी फांसी लगा ली।
महाराष्ट्र के पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक पशु चिकित्सक ने अपनी बीवी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। उसने अपने बच्चों को कुएं में फेंक कर अपनी पत्नी का गला दबा दिया जिससे सभी की मौत हो गई। जिसके बाद उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। जिले के वरवंड इलाके में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान 42 वर्षीय डॉक्टर अतुल दिवेकर, उनकी 39 वर्षीय पत्नी पल्लवी दिवेकर और बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और बताया कि शख्स ने पारिवारिक कलेश के कारण खुद की और बाकी सबकी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि मौके पर दंपत्ति फंदे से लटके मिले। वहीं एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें अतुल ने अपनी पत्नी पल्लवी पर सताए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े: International Yoga Day: जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस