Uttar Pradeshक्राइमराज्य

Kasganj: खेत की रखवाली कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

Firing in Kasganj: जनपद कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित के चाचा ने इस संबंध में गांव के ही एक शख्स पर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुरुवार रात की घटना

घटना गुरुवार आठ फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में थाना क्षेत्र के गांव हिम्मत नगर बझेरा निवासी झब्बू ने बताया कि आठ फरवरी को वो अपने भतीजे  विकास उर्फ भोले के साथ शाम छह बजे करीब खेत पर गया। जंगली जानवरों से खेत को बचाने के लिए पहुंचे ये लोग रात तकरीबन सवा नौ बजे अपने घर की ओर लौट रहे थे।

पैर में लगी गोली

झब्बू का आरोप है कि इसी दौरान जब वह भूदेव प्रधान के खेत के पास पहुंचे तो गांव निवासी नन्हे ने भोले के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। घटना में भोले के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

जान से मारने की धमकी भी दी

आरोप है कि अगले दिन सुबह भी आरोपी ने भोले को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। वहीं पीड़ित ने बताया कि पहले गांव में गायों को लेकर विवाद और कहासुनी हुई थी। उसी दौरान आरोप ने उसे धमकी भी दी थी। फिलहाल घायल को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्टः जुम्मन कुरैशी, संवाददाता, कासगंज, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह, MS स्वामीनाथन और नरसिम्हा राव को भारत रत्न, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Related Articles

Back to top button