Advertisement

Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह, MS स्वामीनाथन और नरसिम्हा राव को भारत रत्न, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Bharat Ratna: cm yogi on the news of bharat ratan being
Share
Advertisement

Bharat Ratna: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के फैसले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने तीनों विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसे लेकर पोस्ट भी शेयर किया है।

Advertisement

Bharat Ratna: गौरव राष्ट्र में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान

CM योगी ने केदंर सरकार के फैसले को लेक खुशी जाहिर करे हुए कहा कि, ‘जननेता, किसानों के मसीहा, गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की घोषणा अभिनंदनीय है। वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक थे। यह गौरव राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान है।’

ये निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय

केंद्र सरकार द्वारा पूर्व पीएम पी वी रमन को भारत रत्न मिलने पर CM योगी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, ‘पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी को ‘भारत रत्न’ से विभूषित किए जाने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश के आर्थिक विकास को एक नई गति प्रदान की। भारत के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।’

ये सम्मान उनके अद्वितीय योगदान का जश्न मनाता है

CM योगी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले स्वामीनाथन कृषि और किसानों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक हैं। यह सम्मान कृषि को बदलने में उनके अद्वितीय योगदान का जश्न मनाता है और कृषि के क्षेत्र में उनकी स्थायी विरासत और स्मारकीय प्रभाव के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।’

ये भी पढ़ें- सीएम नीतीश ने चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न की घोषणा पर जताई प्रसन्नता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें