Jharkhandराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Jharkhand: नोटों की गिनती और राजनीतिक बयानबाजी दोनों जारी हैं…

ED Raid: झारखंड के रांची में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सहायक संजीव लाल के आवास पर नोटों की गिनती अभी भी जारी है। अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिनती हो चुकी है। वहीं इस मामले में पूरे देश में सियासत गरमाई हुई है. बिहार के संजय झा से लेकर गिरिराज सिंह ने इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरा है. वहीं इस मामले में आलमगीर का भी बयान आया है. दूसरी ओर भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने भी इस मामले में उन्हें घेरा है.

https://twitter.com/AHindinews/status/1787396959797485941

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, संजीव लाल एक सरकारी मुलाजिम हैं और हमारे पीएस हैं। हम पीएस का चुनाव अनुभव के आधार पर करते हैं। जो आप देख रहे हैं वहीं हम भी टीवी के माध्यम से देख रहे हैं। ED का क्या निष्कर्ष आएगा वह देखा जाएगा।

झारखंड के देवघर में भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा, 6-7 महीने पहले वीरेंद्र राम के यहां रेड हुई थी उसके पास डायरी पकड़ी गई थी जिसमें कई विधायकों का नाम था और मंत्री आलमगीर आलम के सचिव का नाम था कि ये सब टेंडर मैनेज करते हैं। उसी के सिलसिले में ED ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है.

https://twitter.com/AHindinews/status/1787375314877739389

यह भी पढ़ें: तेजस्वी ने पीएम को बुजुर्ग बताया, संजय झा बोले… उनका एनर्जी लेवल बहुत, तेजस्वी बीच में ही लड़खड़ा जाते

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button