Advertisement

तेजस्वी, ममता, केजरीवाल को उठा सकती हैं जांच एजेंसियां- डॉ. मनोज झा

Dr. Manoj Jha PC

Dr. Manoj Jha PC

Share
Advertisement

Dr. Manoj  Jha PC: आरजेडी नेता और सांसद डॉ. मनोज झा के तेवर तल्ख हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि 22 जनवरी तक केंद्रीय जांच एजेंसियां जैसे सीबीआई और ईडी हाइपर एक्टिव रहेंगी। ये विपक्षी नेताओं को परेशान करेंगी। मनोज झा ने कहा कि मैं यह बात ऐसे ही नहीं कह रहा हूं। पुख्ता जानकारी मिली है। अपने होश-ओ-हवास में यह बात कह रहा हूं। ऐजेसिंयों के अधिकारियों से ही यह जानकारी मिली है। इन जांच एजेंसियों को हाइपर एक्टिव रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

Dr. Manoj  Jha PC: बोले…विपक्ष के नेता होंगे निशाने पर

दरअसल डॉ. मनोज झा पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आरजेडी हमेशा से ही बीजेपी की ध्रुवीकरण की राजनीति के खिलाफ लड़ी है। हम लाभ-हानि की राजनीति नहीं करते। आज से 22 जनवरी तक सीबीआई और ईडी हाइपर एक्टिव रहेंगी। अगले चार महीनों तक विपक्ष के नेता इन एजेंसियों के निशाने पर होंगे। बीजेपी के निर्देश पर ये एजेंसियां अपने आकाओं को खुश करेंगी। हो सकता है कि तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं को उठा लिया जाए। आपको बता दें कि 5 जनवरी को तेजस्वी यादव से ईडी पूछताछ कर सकती है।

‘विपक्ष का सामना नहीं कर सकती बीजेपी’

मनोज झा ने आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीति में विपक्ष का सामना नहीं कर सकती। इसीलिए इन एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। बीजेपी देश की राजनीति को अस्थिर करना चाहती है। चुनाव जीतना चाहती है। मनोज झा बोले, हमारे एक हाथ में बाबा साहब संविधान तो दूसरे हाथ में कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं के आदर्श हैं।

‘श्रीराम बीजेपी से कहते…तुम मेरे नकली भक्त’

वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बारे में झा बोले कि बीजेपी ने कभी राम को पढ़ा है? राम दिल में होने चाहिए। यदि भगवान श्रीराम पृथ्वी पर अवतरित होते तो बीजेपी वालों से कहते, तुम मेरे नकली भक्त हो। बेरोजगारी के बीच प्राण प्रतिष्ठा का क्या मतलब है। तुम राम भक्त नहीं हो सकते। बीजेपी ने देश को पुलिस स्टेट बना दिया। बीजेपी भूल गई है कि शहंशाह अगर तानाशाह हो तो जनता उसे जमीन पर बैठा देती है।

ये भी पढ़ें: अपने ‘मकड़जाल’ में नीतीश को फंसाकर रखना चाहते हैं लालू- गिरिराज

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *