Advertisement

दिल्ली में ‘मोदी वाशिंग पाउडर’ फेल तो AAP नेताओं को भेजा जेल, सांसद संजय सिंह का BJP पर हमला

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कुछ नेताओं का नाम लेते हुए निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि बहुत पहले एक फिल्म आई थी, राम तेरी गंगा मैली, उस फिल्म में एक गाना था कि राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते, सिंह ने कहा कि आज वही गाना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिट बैठता है। उन्होंने गाने के जरिए भाजपा और पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा मोदी तेरी भाजपा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते। संजय सिंह ने कहा कि मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से सभी पापियों के पाप-गुनाह धुल रहे हैं।

Advertisement

संजय सिंह ने कुछ बीजेपी नेताओं पर लगे घोटाले के आरोपों का जिक्र करते हुए भाजपा को घेरा। संजय ने कहा हिमंता बिस्वा सरमा, शुवेंदु अधिकारी, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं पर घोटाले के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा ने एक समय इनमें से कई नेताओं का विरोध किया था और उन्हें भी भाजपा में शामिल कर लिया। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा मोदी वाशिंग पाउडर बहुत शानदार है।

सांसद ने संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान पीएम मोदी की एक पुरानी वीडियो क्लीप भी सुनाई, जिसमें सुना जा सकता है कि पीएम मोदी अजित पवार पर लगे 70,000 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप का जिक्र कर रहे हैं। वीडियो क्लीप सुनाने के बाद संजय सिंह सिंह कहते हैं, अजित पवार ने घोटाला किया और अब उन्हें महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री बना दिया।

मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने गारंटी दी है कि सब भ्रष्ट लोगों को मंत्री बनाया जाएगा। संजय सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली में मोदी वाशिंग पाउडर फेल हुआ है, क्योंकि यहां पर कोई दागी नहीं है। उन्होंने कहा कि AAP नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ED और CBI से टूटे नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *