क्रूरताः घरेलू विवाद में चाची ने मासूम के साथ किया ये…

Cruelty To Innocent
Cruelty To Innocent: घरेलू विवाद में एक चाची ने मानवता को ही शर्मसार कर दिया। उसने गुस्सा में अबोध बच्ची को भी नहीं बख्शा। अब बच्ची का पिता उसका इलाज करा रहा है। वहीं मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को वह थाने के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है।
16 दिन से न्याय के लिए भटक रहा पिता
औरंगाबाद से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 3 वर्षीय बच्ची का पिता 16 दिन से न्याय की गुहार लगा रहा है। आरोप है कि थानेदार ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने से भी इनकार कर दिया है।
Cruelty To Innocent: चाची ने मासूम को चावल के गर्म माड़ में दिया धक्का
घटना मदनपुर थाना के शिवगंज बाजार की है। यहां 17 सितंबर को घरेलू विवाद में चाची ने एक तीन वर्षीय बच्ची को चावल के गर्म माड़ में डाल दिया। इससे बच्ची बुरी तरह झुलस गई।
Cruelty To Innocent: औरंगाबाद में चल रहा बच्ची का इलाज
बच्ची का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल मे चल रहा है। शिवगंज निवासी बच्ची का पिता अरुण पिछले 16 दिनों से दर-दर भटक रहा है। उसे न्याय नहीं मिल पा रहा। सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में बच्ची का इलाज करा रहे अरुण ने बताया कि 17 सितंबर को घरेलू झगड़े में उसके भाई की पत्नी ने उसकी बच्ची को चावल के गर्म माड़ में धक्का दे दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों से भी लगाई न्याय की गुहार
घटना में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। मामले में मदनपुर थानाध्यक्ष को एक आवेदन दिया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई गई है।
रिपोर्टः दीनानाथ माऔर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार
ये भी पढ़ें: बारिश के चलते मकान की छत गिरी, तीन लोग गंभीर घायल