Advertisement

कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह सफल बनाने को सीएम नीतीश ने दिए निर्देश

CM Nitish Reviewed

CM Nitish Reviewed

Share
Advertisement

CM Nitish Reviewed: पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बिहार प्रदेश जेडीयू मुख्यालय पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कर्पूरी सभागार में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं प्रभारियों को सफल आयोजन के लिए निर्देशित किए। वहीं जेडीयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

Advertisement

जिलाध्यक्षों ने दी जानकारी

इस मौके पर लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मषताब्दी समारोह के तैयारी एवं प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। पार्टी के मधेपुरा जिलाध्यक्ष रमेष ऋषिदेव, सारण जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू एवं खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने भी अपने जिले में की गई जयंती की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।

काफी संख्या में लोगों ने ग्रहण की जेडीयू की सदस्यता

वहीं जेडीयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह के दौरान हीरालाल खड़िया के नेतृत्व में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, लघु व जल संसाधन मंत्री जयंत राज एवं अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री रत्नेश सदा ने प्राथमिक सदस्यता दिलवाई।

‘हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत’

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा हीरालाल खड़िया के नेतृत्व में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले तमाम साथियों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी आपके मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी। आप सभी साथियों से भी हमारी अपेक्षा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सामाजिक न्याय के साथ विकास की मुहिम में मजबूती प्रदान करेंगे। 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मशताब्दी समारोह मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है।

‘बिहार की जनता को अपना परिवार मानते नीतीश कुमार’

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की 13 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं। सबकी तरक्की के लिए दिन-रात काम करते हैं। देश की मौजूदा केंद्र सरकार आरक्षण और संविधान को खत्म करना चाहती है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमें संकल्प लेना है और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का पताका लहराना है।

‘लोकसभा चुनावों में करेंगे जुमलेबाजों की बोलती बंद’

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को देश के गरीबो से कोई मतलब नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोग जुमलेबाजों की बोलती बंद करेंगे। हीरालाल खड़िया ने कहा कि गरीबों के लिए असली भगवान हैं नीतीश कुमार।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *