Advertisement

पटनाः मनमोहक और निराला होगा गजानन का पंडाल

गणपति उत्सव के लिए पंडाल तैयार करते कारीगर।

गणपति उत्सव के लिए पंडाल तैयार करते कारीगर।

Share
Advertisement

पटना में इस बार गणपति महोत्सव में गणपति जी की आभा निराली होगी। मुंबई से विशेष आर्डर पर तैयार कराकर गणपति की 6.5 फीट की मूर्ति मंगवाई जाएगी। गजानन के सोने के मुकुट में हीरा शोभायमान होगा और उनके अंगवस्त्र भी सोना-चांदी जड़ित होंगे। लालबाग के राजा की तर्ज पर बनवाई गई इस मूर्ति के लिए पंडाल अक्षरधाम मंदिर के गर्भगृह की तर्ज पर सजाया जाएगा वहीं चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिग को दर्शाया जाएगा। मंदिर की थीम ‘चन्द्रमा पर स्वर्ग’ होगी।

Advertisement

ईको फ्रेंडली होगी मूर्ति, नारी सशक्तिकरण की दिखेगी झलक

पटना महाराष्ट्र मंडल द्वारा सजाए गए इस पंडाल में गणपति की मूर्ति ईको फ्रेंडली होगी। पूजा में नारी सशक्तिकरण की झलक दिखेगी। इस बार महिलाएं मूर्ति विसर्जन के दिन शक्ति प्रदर्शन करेंगी। सात दिनों तक यहां अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

बिहार के सीएम होंगे मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे। 24 सितंबर को बिहार के महामहिम राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर महाराष्ट्र मंडल के पंडाल में आएंगे।

क्या होता है सोने की मुकुट का

पूजा खत्म होने के बाद इस मुकुट के लिए महाराष्ट्र मंडल की ओर से नीलाम किया जाता है। इस नीलामी में मुकुट की सबसे अधिक बोली लगाने वाले को यह मुकुट सौंपा जाता है।

ये भी पढ़ेःबिहारः बीडीओ बाबू की लव, सेक्स और धोखे की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *