बिहार: पुलिस ने जब्त की देशी शराब, भाजपा विधायक का देवर गिरफ्तार

कार में से शराब बरामद करती पुलिस।
बिहार में पुलिस ने देशी शराब के चार कार्टन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए आरोपियों में से एक आरोपी भाजपा विधायक का देवर है। उत्तर प्रदेश से तस्करी कर शराब बिहार लाई जा रही थी।
मुखिया पति भी हैं आरोपी अशोक सिंह
गोपालगंज उत्पाद विभाग ने भाजपा के सदर विधायक कुसुम देवी के देवर अशोक सिंह सहित दो लोगों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि क्रेटा कार के बोनट में चार कार्टन देशी शराब तस्करी कर लाई जा रही थी। इस तस्करी आरोप में ख्वाजेपुर के निवासी अशोक सिंह और इसी गांव के रहने वाले हरिकेश शाह को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी गोपालगंज की सदर विधायक हैं। उनके देवर अशोक सिंह के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल है। अशोक सिंह वर्तमान में ख्वाजेपुर पंचायत के मुखिया पति भी हैं।
रिपोर्ट: प्रदीप शर्मा, गोपालगंज, बिहार
ये भी पढ़ें:Bihar: सिक्योरिटी गार्ड की मौत, हत्या या हादसे में उलझी गुत्थी