Advertisement

Bangladesh News: बीएसएफ ने पांच महिलाओं सहित आठ तस्करों को किया गिरफ्तार..2.18 करोड़ सोना और पिस्टल किया बरामद

Bangladesh News bsf arrested eight accused included five females news in hindi
Share

Bangladesh News:

Advertisement

भारत-बांग्लादेश (Bangladesh News) अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ, पुलिस और डीआरआई ने सोने की एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया है। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें 3.25 किलो सोने के साथ, गांजा और हथियार के साथ पांच महिलाओं सहित आठ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

दो दिन तक चलाया गया अभियान

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमान्त के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी आर्य ने बताया कि स्थानीय पुलिस और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ गुरुवार और शुक्रवार दो दिनों तक साझा अभियान चलाया गया। इस अभियान में, बीएसएफ अधिकारियों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक के बाजार मूल्य के साथ 3.5 किलोग्राम सोना जब्त किया। सीमावर्ती गांव विजयपुर में तलाशी के दौरान बीएसएफ 26 बिस्कुट और 8 सोने के कंगन जब्त किए। इसके साथ – साथ एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, दो किलो गांजा, 69 बोतल फेंसेडिल भी बरामद किए गए।

तलाशी अभियान में एक के बाद एक मिली जानकारी

पकड़े गए तस्कर अमित बिस्वास से जब पूछताछ की गयी तो कई राज सामने आए। पुछताछ के आधार पर बीएसएफ जवानों ने 1 दिसम्बर की सुबह फिर से कृष्णागंज पुलिस और राजस्व खुफिया निदेशालय, कोलकाता के कार्मिको के साथ मिलकर फिर से गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगो की तलाशी ली गयी। तलाशी अभियान में जयश्री प्रमाणिक को उसके घर से दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद इस अभियान में बीएसएफ जवानों को लगातार एक के बाद एक जानकारी प्राप्त होती रही।

दो दिन तक चलें लंबे तलाशी अभियान में पांच महिलाओं सहित 8 तस्करों को गिफ्तार किया गया। सभी सीमावर्ती गांव विजयपुर, जिला नदिया(पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है और कुछ दिनों से इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल है।

बरामद किए गए सोने की अनुमानित कीमत 2,18, 55, 000 रुपए है।

बताया जा रहा है कि तस्कर सोने और पिस्टल को बांग्लादेश से भारत में तस्करी करने और गाज़ा और फेंसेडिल को बांग्लादेश पार कराने की फ़िराक में थे। बरामद किए गए सोने का वजन 3.525 किलो है और अनुमानित कीमत 2,18, 55, 000 रुपए है।

ये भी पढ़े- Ram Mandir: PM मोदी का बड़ा ऐलान,  एक करोड़ घरों पर लगाएंगे सोलर पैनल, जल्द होगा सूर्योदय योजना का आगाज

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *