बिहारः नहीं बंद हुए अवैध मदरसे तो 20 साल में होगा ये…- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह(बाएं), भारती मेहता(दाएं)।
Ban on Madrassas: बीजेपी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को अवैध मदरसों और मस्जिदों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में न तो धर्म बचेगा और धन। उन्होंने कहा, लालू और नीतीश तुष्टिकरण की निद्रा से जांगे। यह देश के लिए हितकारी होगा।
Ban on Madrassas: ‘सीमांचल इलाकों में पीएफआई सक्रिय’
गिरिराज सिंह बोले, बिहार अन्य देशों की सीमाओं से सटा इलाका है। यहां नेपाल, बंग्लादेश की सीमाएं लगती हैं। सीमांचल इलाकों में पीएफआई अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। यह देश के लिए हानिकारक है।
‘मदरसों में शुरू करवाएं विज्ञान की पढ़ाई’
उन्होंने कहा, वैध मदरसों में विज्ञान की पढ़ाई शुरू करवानी चाहिए। अवैध मदरसों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। वोट के लालच में नीतीश और लालू को देश के लिए भी विचार करना चाहिए। यह देश लिए खतरा है।
Ban on Madrassas: ‘नीतीश और लालू को दी चेतावनी’
यदि इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगे आने वाले 20 सालों में न धर्म बचेगा और न धन। इसके दोषी नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव होंगे। उन्होंने कहा बिहार में 18 प्रतिशत मुस्लिम हैं। यहां अवैध मदरसे बंद होने चाहिए।
पलटवारः ‘बीजेपी धर्म के पूर्वाग्रह से ग्रसित राजनीति करने को विवश’
गिरिराज सिंह के बयान पर बिहार की राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान बिहार जेडीयू प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती मेहता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, बीजेपी लगातार धर्म के पूर्वाग्रह से ग्रस्त राजनीति करने को विवश है। अपने शासनकाल में नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिससे वह लोगों के बीच जाकर वोट मांग सके।
‘मदरसों ने किया गांव-गांव शिक्षा का प्रसार’
वह बोलीं, लॉर्ड मैकाले की पद्धति के स्कूल जब नहीं खुले थे तब इन्हीं संस्कृत विद्यालय और मदरसों ने गांव-गांव में शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। पूरी दुनिया में इस्लामिक स्टडीज की पढ़ाई होती है हर व्यक्ति अपने अनुरूप पढ़ाई पढ़ने को स्वतंत्र है।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: पटनाः क्या इस देश को हो गया बिहार फोबिया-नीरज कुमार सिंह