Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराज्य

रामनवमी पर कई राज्यों में हुई हिंसा पर सीएम योगी का बयान- यूपी में, अराजकता, गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है

रामनवमी पर देश के 10 राज्यों में हिंसा, पथराव और आगजनी की घटना हुई। दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित कई अलग-अलग इलाकों में साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिला। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि यूपी में “दंगों और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है”।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1513915971638992899?s=20&t=RhWHyVy_y4fI70ZsM2JCvg

उन्होंने आगे कहा की उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है। राज्य भर में राम नवमी पर 800 से अधिक जुलूस निकाले गए थे। और इसके साथ ही, इस समय, रमजान का पवित्र महीना भी मनाया जा रहा है। रोजा से जुड़े कार्यक्रम भी रहे होंगे। लेकिन कहीं भी, कोई तू-तू मैं- मैं नहीं हुई। दंगों फसाद की बात तो दूर है। यह यूपी के विकास की नई सोच के प्रदर्शित कर रहा है। यहां दंगा फसाद के लिए कोई जगह नहीं है। अराजकता, गुंडागर्दी और अफवाह के लिए कोई जगह नहीं है। उत्तर प्रदेश ने रामनवमी पर यह साबित किया है।

49 वर्षीय बीजेपी नेता ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह लगातार दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं। तीन दशकों में ऐसा करने वाले वह यूपी के पहले मुख्यमंत्री हैं।

कई राज्यों में राम नवमी पर हिंसक झड़प

बता दें कि रामनवमी त्योहार के अवसर पर रविवार को कई शहरों में जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान गुजरात, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से हिंसा की अलग-अलग घटनाएं सामने आईं हैं। जहां एक ओर गुजरात के हिम्मतनगर और आणंद में हिंसक झड़प देखने को मिली है, तो वहीं मध्य प्रदेश के बड़वानी और झारखंड के लोहरदगा और पश्चिम बंगाल के दक्षिण हावड़ा में भी जुलूस पर हमला हुआ।

JNU में नॉनवेज परोसने पर बवाल के बाद मारपीट

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में राम नवमी के दिन नॉनवेज बनने और परोसने पर हंगामा हुआ। कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट भी हुई। मामला कावेरी छात्रावास का था। जेएनयूएसयू (JNUSU) की पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया कि लगभग 50-60 छात्र-छात्राएं घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button