Advertisement

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, ये थी वजह

Share
Advertisement

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने एक टीवी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इसमें उन्होंने टीम और चयन प्रक्रिया के बारे में आंतरिक जानकारी साझा करके कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनसे इस्तीफा देने को कहा था। फिलहाल कोलकाता में बंगाल और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए मौजूद चेतन शर्मा ने जानकारी के अनुसार अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

Advertisement

स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने खोले थे कई राज

चेतन शर्मा को लेकर एक न्यूज चैनल ने हाल ही में स्टिंग ऑपरेशन किया था. इसमें चेतन ने खिलाड़ियों से जुड़े कई राज खोले थे। चेतन ने कहा था कि 80-85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया था, कि सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच रिश्ते खराब हो गए थे. कोहली, गांगुली को कप्तान छिनने का दोषी मानते थे, लेकिन ऐसा नहीं था। कोहली और गांगुली के बीच टकराव की सबसे बड़ी वजह उनका इगो था। विराट ने कप्तानी से हटने के बाद गांगुली पर कई झूठे आरोप लगाए थे।

उन्‍होंने आगे कहा, “जसप्रीत बुमराह को जबर्दस्‍ती साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह दी गई। उनकी चोट इतनी ज्‍यादा गंभीर थी कि अगर वो ऑस्‍ट्रेलिया टी20 विश्‍व कप में खेलते तो कम से कम एक साल के लिए टीम से बाहर हो जाते।”

चेतन शर्मा का बतौर मुख्य चयनकर्ता यह दूसरा कार्यकाल था

बीसीसीआई ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप में भारत की सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी के हार के बाद पूरे चयन पैनल को हटा दिया था। नए पैनल की नियुक्ति होने तक शर्मा अध्यक्ष पद की भूमिका में काम करते रहे। इसके बाद जनवरी 2023 में उन्हें फिर अध्यक्ष बनाया गया। चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद टीम इंडिया के चयन पैनल में सलिल अंकोला, एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी और एस शरथ रह गए हैं। बीसीसीआई ने अभी तक नया अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया है।

इस वीडियो के बाद ही चेतन शर्मा सुर्खियों में थे और सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनकी काफी किरकिरी की। इसी बीच लगातार बीसीसीआई से एक्शन की मांग की जा रही थी और अब चेतन शर्मा का इस्तीफा हो गया है। बीसीसीआई ने नई चयन समिति में चेतन शर्मा के अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ को मौका दिया था।

ये भी पढ़ें:Haridwar: श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार, 02 की मौत, 01 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें