बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव होने से ‘हैप्पी’ है सोनिया गांधी, दिया ये रिएक्शन

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सालों बाद चुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के कार्यालयों में सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक मतदान होगा। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के मुताबिक करीब 67 बूथ बनाए गए हैं।

आज वोट डालने के लिए नई दिल्ली के पार्टी हेड क्वार्टर ऑफिस पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वर्तमान अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल उनसे सवाल किया था कि ‘क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष पर को लेकर हो रहे चुनाव से खुश हैं?’ इस पर उन्होंने कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।

अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। याद दिला दें कि ये पहला मौका जब इस अहम चुनाव में गांधी परिवार से दूर है।

उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया। पार्टी मुख्यालय में पी चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने वोट डाला।

कांग्रेस के 137 सालों के इतिहास में छठी बार चुनाव हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछली बार चुनाव 2000 में हुआ था और उस समय जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button