Uttar Pradesh

Sonbhadra: पेड़ पर लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, लड़की के सिर पर गहरे जख्म

सोनभद्र जिले के सलखन गांव में आज सुबह नाबालिक प्रेमी युगल जोड़े के शव संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला। मंदिर के सामने स्थित बबूल के पेड़ से उनके शव लटक रहे थे। दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। लड़की के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाकर बरामद कर लिया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रहीं हैं। लोगों ने पेड़ पर प्रेमी जोड़े के शव लटकते देखे तो सन्न रह गए।

बता दें की चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में मंदिर के ठीक सामने नाबालिक प्रेमी युगल का शव बबूल के पेड़ पर नायलॉन के रस्सी के सहारे लटकता देख लोगो मे हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस दोनों शवों को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। वह बार-बार कह रहे थे, अगर उन्हें यह पता होता कि दोनों ऐसा कदम उठा लेंगे तो उससे पहले ही उनकी शादी कर देते।

वहीं राबर्ट्सगंज सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और छानबीन शुरू कर दी है। लड़की के सिर में गहरे जख्म भी मिले हैं, जिससे उसकी पिटाई की आशंका भी जताई जा रही है। लड़के की उम्र 17 और लड़की 15 वर्ष बताई जा रही है।

(सोनभद्र से प्रवीन पटेल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मजदूरों ने की बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट, पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया

Related Articles

Back to top button