Singapore Embassy: फर्जी नंबर प्लेट की कार राजधानी की सड़क पर, उच्चायोग ने किया आगाह

Singapore Embassy: राजधानी दिल्ली स्थित सिंगापुर दूतावास ने एक फर्जी नंबर प्लेट वाली कार को लेकर भारतीय प्रशासन को आगाह किया है। सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइमन वोंग ने शुक्रवार, 24 नवंबर को विदेश मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को फर्जी नंबर प्लेट वाली कार के बारे में जानकारी दी। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल किया और भारतीय प्राधिकरण को इस बात की जानकारी दी। साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने कार की छवि भी साझा की है।
Singapore Embassy: कोर डिप्लोमैटिक प्लेट वाली कार
उच्चायुक्त वोंग ने पोस्ट में लिखा कि 63 CD प्लेट वाली सिल्वर कार फर्जी है। यह हमारे दूतावास की कार नहीं है। आगे उन्होंने लिखा कि हमने विदेश मंत्रालय और पुलिस को अलर्ट कर दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली पुलिस, विदेश मंत्रालय और दिल्ली एयरपोर्ट को भी टैग किया है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में दूसरे देश से आए अधिकारियों के लिए सफेद अक्षरों वाली नीली नंबर प्लेट की कार उपयोग की जाती हैं। जिसमें CD अक्षर के बाद दो अंकों का कोड और निबंधन संख्या अंकित होता है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं वोंग
बता दें कि सिंगापुर के उच्चायुक्त लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं पहले भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारी भारत के साथ साझा किया। इस साल अक्टूबर में वोंग ने चाणक्यपुरी में सिंगापुर उच्चायोग के पास लगे साइन बोर्ड में गलती को लेकर बताया था। इसके लिए दिल्ली नगरपालिका को टैग कर जानकारी दी थी।
ये भी पढ़ें- Hindenburg Report: SC ने फैसला रखा सुरक्षित, कहा मीडिया रिपोर्ट के आधार पर SEBI नहीं ले सकता फैसला