
Shimla News: शिमला में कुछ समय से संजौली मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा था। जिस पर कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। अब राम कृष्ण मंदिर पर विवाद शुरू हो गया है। विवाद के चलते नारेबाजी ने आंदोलन का रूप और फिर मारपीट में बदल गई।
संजौली मस्जिद के बाद अब राम कृष्ण मंदिर पर भी विवाद शुरू हो गया है। शनिवार देर रात करीब एक बजे मंदिर पर कब्जा करने को लेकर ब्रह्म सामज और रामकृष्ण मिशन के बीच खूब मारपीट हुई।
आपको बता दें कि राम कृष्ण मंदिर में देर रात ब्रह्म समाज के लोग पूजा और ध्यान करने पहुंचे थे, वहीं राम कृष्ण मिशन के लोग भी वहां पहुंचे हुए थे। पहले तो दोनों पक्ष ने नारेबाजी की, उसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
14 वर्षों से मंदिर की देखरेख
आश्रम के प्रबंधकों पर आंदोलनकारियों ने कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों तरफ से टकराव शुरू हो गया। स्तिथि को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी ओर रामकृष्ण मिशन आश्रम शिमला के सचिव ने कहना कि वह बीते करीब 14 वर्षों से मंदिर की देखरेख कर रहे हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है। देर रात मिशन की प्रॉपर्टी में कुछ लोग भक्त बनकर घुसे और आंदोलन करने लगे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है।
यह भी पढ़ें : आज बंद होंगे बद्रीनाथ के कपाट, शाम से शुरू होगी कपाट बंद करने की पूजा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप