Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

यूपी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सौगात, बोले- आज वैक्सीनेशन में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हमने कहा था शासन एक जाति के लिए नहीं, सबके लिए होगा।

आज वैक्सीनेशन में यूपी देश में सबसे आगे: शाह

अमित शाह ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था पिछले 4 सालों में 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। अब उत्तर प्रदेश देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने पूरे देश में इन 44 योजनाओं में सबसे पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है।

भाजपा की सरकारें जातियों और परिवारों के आधार पर नहीं चलतीं: केंद्रीय गृह मंत्री

आगे पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं। माफिया अवैध तरह से ज़मीनों पर कब्ज़ा करते थे। 2017 में BJP ने यूपी को विकसित बनाने का वादा किया था। आज योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा की सरकारें जातियों और परिवारों के आधार पर नहीं चलतीं, नजदीक के व्यक्तियों के लिए नहीं चलतीं है।

Related Articles

Back to top button