Punjab

Sarpanch Elections : तरनतारन और गुरदासपुर में सरपंच-पंच के चुनाव, राज्य चुनाव आयोग ने किया ऐलान

Sarpanch Elections : राज्य चुनाव आयोग ने जिला गुरदासपुर तथा तरनतारन की नीचे लिखी ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों की खाली पड़ी सीटों के लिए चुनाव करवाने संबंधी दिनांक 05.01.2026 को अधिसूचना जारी की है।

जिला गुरदासपुर

    1) कलानौर मोजोवाल

    2) कलानौर पुरानी

    3) कलानौर पी.ए.पी

    4) कलानौर चक्करी

    5) कलानौर ढक्की तथा

    6) कलानौर जैलदारा

    जिला तरनतारन

      1) काजी कोट (70) (नालागढ़-69)

      2) कक्का कंडियाला (63)

      3) पंडोरी गोला (79)

      4) माड़ी कंबोके (68)

      अधिसूचित कार्यक्रम अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 08.01.2026 (गुरुवार) है। मतदान 18.01.2026 (रविवार) को होगा तथा मतों की गिनती उसी दिन चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद पोलिंग स्टेशनों पर ही होगी।

      इन संबंधित ग्राम पंचायतों के राजस्व अधिकार क्षेत्र में आदर्श चुनाव संहिता तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है तथा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि (19.1.2026) तक लागू रहेगी।

      इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त-कम-जिला चुनाव अधिकारी, गुरदासपुर तथा तरनतारन को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

      ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम, मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, डॉ. बलबीर सिंह का बड़ा बयान

      Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

      Related Articles

      Back to top button