
Bollywood News : कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि नेशनल कमीशन फॉर वूमेन (NCW) ने गाने को लेकर सख्त कदम उठाते हुए कलाकारों और मेकर्स को समन जारी किया है।
अश्लीलता के आरोप
NCW के अनुसार, गाने का कंटेंट पहली नजर में अश्लील, आपत्तिजनक और यौन संकेतों से भरा हुआ प्रतीत होता है। आयोग का कहना है कि यह सामग्री भारतीय न्याय संहिता (BNS), IT एक्ट और POCSO एक्ट जैसे कानूनों का उल्लंघन कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।
इन लोगों को भेजा गया समन
इस मामले में नोरा फतेही, संजय दत्त के अलावा गीतकार रकीब आलम और KVN ग्रुप के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण व किरण कुमार को 24 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है। कमीशन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित लोगों को जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विवाद के बाद कलाकारों ने बनाई दूरी
विवाद बढ़ने के बाद नोरा फतेही ने खुद को इस गाने से अलग करते हुए कहा कि उन्होंने इसका कन्नड़ वर्जन तीन साल पहले शूट किया था। उनका दावा है कि हिंदी वर्जन सुनने के बाद उन्होंने पहले ही मेकर्स को आपत्ति जताई थी।
वहीं, गीतकार रकीब आलम ने भी कहा कि उन्होंने हिंदी लिरिक्स को लेकर चेतावनी दी थी। उनका कहना है कि उन्हें केवल कन्नड़ गाने का अनुवाद करने के लिए कहा गया था।
ये भी पढ़ें – कम लागत में ज्यादा मुनाफा, करेला की खेती बन रही किसानों की पसंद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









