Delhi NCRबड़ी ख़बर

Sanjay Singh Petition: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर ED को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

Sanjay Singh Petition: दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर ईडी (ED) ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। जिसको लेकर 4 नवंबर को राज्यसभा सांसद ने अदालत का रास्ता अपनाया था। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

जिसके बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक जवाब मांगा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को नसीहत दी कि वह इस बीच निचली अदालत में जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं।

हाईकोर्ट ने ठुकरा दी थी याचिका

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को संजय सिंह की याचिका को ठुकराते हुए कहा था कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह नेता हो या फिर आम नागरिक। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी कानून के मुताबिक है। जांच के प्रारंभिक स्तर पर अभी मामले में हस्तक्षेप की जररूत नहीं है। जिसके बाद ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

क्यों हुई थी गिरफ्तारी

ईडी दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को बनाने और लागू करने में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में एजेंसी ने बुधवार (4 अक्टूबर) को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि शराब नीति घोटाले में संजय सिंह का नाम पहली बार दिसंबर 2022 में सामने आया था। जिसके बाद से वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का आरोप है। सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को ही चुनौती दी है, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023 पेट्रोल-डीजल मुद्दे पर फंसी कांग्रेस सरकार, पीएम मोदी ने चल दिया यह बड़ा दाव

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button