Other Statesराज्य

एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर संजय राउत का तीखा हमला: ‘शिवसेना और अजित पवार की NCP एक ही जैसी

Sanjay Raut Statement : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, राउत ने कहा कि शिंदे की पार्टी का असली नेतृत्व मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में है, उन्होंने यह भी कहा कि शिंदे भले ही पार्टी का नाम शिवसेना रखते हैं, लेकिन उनकी पार्टी की नींव अमित शाह ने रखी है. राउत ने जोर देकर कहा कि अमित शाह उनके बॉस हैं, पार्टी के संस्थापक हैं और वर्तमान में गृहमंत्री भी हैं. इसलिए अगर डिप्टी CM उनसे मिलने दिल्ली आए हैं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है.

संजय राउत ने आगे कहा कि अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिंदे की शिवसेना दोनों का असली संस्थापक अमित शाह हैं, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो भी घटनाएँ हो रही हैं या निर्णय लेने की जरूरत है, इसके लिए दोनों नेता दिल्ली आकर अमित शाह से मिलते हैं. यह पूरी तरह से उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है. दरअसल, वे अपने पार्टी के प्रमुख से मिलने आए हैं.

क्रॉस वोटिंग कोई नई बात नहीं

राज्यसभा चुनाव को लेकर संजय राउत ने कहा कि क्रॉस वोटिंग कोई नई बात नहीं है. उनका कहना था कि यह बिहार में भी हो चुका है, जहां विपक्ष के उम्मीदवार एडी सिंह जीत सकते थे, लेकिन पर्याप्त संख्या नहीं होने की वजह से स्थिति बदल गई. इसके बाद ओडिशा और हरियाणा में भी ऐसा देखा गया. संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च सदन में पैसे देकर वोट खरीदना शर्मनाक है और इससे देश को ही सजा मिल रही है, उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष हर जगह एकजुट है, चाहे वह ओडिशा हो, बिहार हो या हरियाणा.

सरकार पर भरोसा मत कीजिए

संजय राउत ने एलपीजी संकट पर कहा कि सरकार पर भरोसा मत कीजिए. दिल्ली-मुंबई में लंबी कतारें हैं, बड़े मंदिरों में प्रसाद नहीं मिल रहा और स्कूल-कॉलेज की कैंटीनें बंद हैं. यह पुरानी नेहरू-गाँधी वाली सरकार नहीं है, जो जनता को विश्वास में लेती थी.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button