संजय राउत ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा – ‘महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था…’

Sanjay Raut : संजय राउत ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा - 'महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था...'
Sanjay Raut : कुछ दिन पहले परभणी में हिंसा हुई। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें सोमनाथ भारती को भी हिरासत में लिया गया। न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में झूठ बोलते हैं कि सोमनाथ को मारा-पीटा नहीं गया, जब राहुल गांधी परभणी पहुंचे।
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन गंभीर हो रही है। सरकार बनी, लेकिन काम नहीं कर पा रही है। पुलिस हिरासत में सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या हो गई है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में झूठ बोलते हैं कि सोमनाथ को मारा-पीटा नहीं गया, जब राहुल गांधी परभणी पहुंचे तो इन्हें तकलीफ हो रही है। विपक्ष नेता राहुल गांधी को ये अधिकार है कि अगर देश में कहीं भी इस किस्म की घटना हो तो वे वहां जाकर लोगों से बात करें और राष्ट्रीय स्तर पर उस मुद्दे को उठाएं। मैं राहुल गांधी का आभारी हूं।
जानें क्या है मामला ?
आपको बता दें कि 10 दिसंबर को परभणी रेलवे स्टेशन के सामने अंबेडकर स्मारक में संविधान की रेप्लिका में कांच लगा था। कथित तौर पर उसे तोड़ दिया गया था। पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें सोमनाथ सूर्यवंशी को भी गिरफ्तार किया गया था। तीन दिन बाद न्यायिक हिरासत में सोमनाथ की मौत हो जाती है। पुलिस के मुताबिक, सोमनाथ को सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद भर्ती कराया गया। साथ ही कल राहुल गांधी ने परभणी हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की।
बीजेपी नेता सीटी रवि की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, महिला मंत्री से अभद्रता मामले की जांच करेगी सीआईडी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप