Samsung Update : तीन महीने पहले लॉन्च हुआ सैमसंग का सबसे महंगा ट्राईफोल्ड फोन ‘गैसेक्सी जेड ट्राईफोल्ड’ की बिक्री बंद कर दी गई है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का यह फैसला चौकाने वाला है। इस क्रांतिकारी फोन को तीन महीने में ही बंद करने का फैसला तकनीकी जगत में असामान्य माना जा रहा है। फोन सबसे पहले दक्षिण कोरिया में ही लॉन्च किया गया था और यहीं सबसे पहले बंद भी किया गया।
रिस्पांस मिला अच्छा
पिछले साल दिसंबर में लॉन्च ट्राईफोल्ड फोन को दक्षिण कोरिया और अमेरिका में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा था। सेल शुरू होने के कुछ मिनटों में ही यह आउट ऑफ स्टॉक हो जाता था। इसके बावजूद कंपनी ने फोन मैन्यूफैक्चरिंग और सेल बंद कर दिया, जो कि चौकाने वाला है।
आखिर क्यों लिया गया यह फैसला ?
सैमसंग का यह बेहद महंगा फोन था। इसकी कीमत 2.6 लाख रुपए (2,899 डॉलर) थी। इसको बंद करने के पीछे मैन्यूफैक्चरिंग प्रक्रिया, फोल्ड होने पर मोटाई और स्क्रीन की मजबूती जैसी चुनौतियों को मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके फीचर्स तो अच्छे थे, लेकिन यह यूजर फ्रेंडली नहीं बन पाया। जिसको लेकर कंपनी ने यह फैसला लिया।
नेक्सट जेनरेशन मॉडल भी नहीं आएगा
कंपनी ने इसे बंद करने के साथ ही यह भी साफ कर दिया कि इसका नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल भी नहीं आएगा। आपको बता दें कि इसके पहले चाइनीज कंपनी हुआवे भी इसके पहले ट्रॉईफोल्ड फोन लॉन्च कर चुकी है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर तेल संकट गहराया, सिर्फ 11 दिन का स्टॉक बचा, रूस ने दिया बड़ा ऑफर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









