Rohit Shetty : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग से बॉलीवुड में सनसनी है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर लगभग 3 से 4 राउंड फायरिंग हुई है। रोहित शेट्टी के फैन्स घटना के बाद से चिंता में हैं। मामले की जानकारी पाकर पुलिस एक्शन में आ गई है। फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली जिम्मेदारी
रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर ‘शेट्टी टावर’ पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई। दो बाइक सवार हमलावरों ने शेट्टी टावर के बाहर कई राउंड फायर किए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में किसी को चोट नहीं आई है। घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो गया।

इस पोस्ट में कहा गया, ‘राम राम, जय बजरंग बली सभी भाइयों को। शुभम लोंकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन शांडू मिलकर मुंबई में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हैं। हमने कई बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल न दें, लेकिन वो नहीं माने। ‘ये सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर है। अगर वो नहीं माने तो अगली गोलियां घर के बाहर नहीं, बल्कि उनके बेडरूम में उनके सीने में लगेंगी। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को चेतावनी है सुधार जाओ, वरना बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा। जिन्हें हमने कॉल किया है, लाइन में आ जाओ वरना छिपने की जगह नहीं मिलेगी। दुश्मनों के लिए इंतजार करो, देखते रहो। (नोट: था सिर्फ एक, है सिर्फ एक और रहेगा सिर्फ एक – लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) पोस्ट वायरल होते ही मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शहर में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Budget 2026 : बजट में सिगरेट महंगी-बीड़ी सस्ती, ये है शराब का अपडेट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









