Bihar Crime: बेगूसराय स्थित ज्वैलर्स शॉप में डकैती

Robbery in Jewelers Shop:

Robbery in Jewelers Shop:

Share

Robbery in Jewelers Shop: बिहार में अपराधी बेखौफ होकर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब अपराधियों ने बेगूसराय में दिन दहाड़े एक डकैती की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि यहां बदमाशों ने एक ज्वैलर्स शॉप पर धावा बोला और तकरीबन पांच करोड़ रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने दुकान के एक कर्मचारी को भी गोली मार दी।

Robbery in Jewelers Shop: स्टाफ ने किया विरोध तो मारी गोली

बेगूसराय में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने यहां दिनदहाड़े रत्न मंदिर ज्वेलर्स शॉप में डकैती की है। इस दौरान डकैती का विरोध कर रहे एक दुकान के स्टाफ को भी बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बदमाशों की संख्या बताई जा रही चार

बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर चार हथियारबंद बदमाश आए और रतन मंदिर ज्वेलर्स की दुकान के अंदर घुस गए। हथियार के बल पर डकैती शुरू की। एक दुकान कर्मी ने इसका विरोध किया तो बदमशों ने उसे गोली मार दी। एक घंटे तक दुकान स्टाफ को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना में घायल युवक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल उसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार डीएसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

रिपोर्टः जीवेश तरुण, संवाददाता, बेगूसराय, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: मधेपुरा के चौसा में मामूली विवाद में मारपीट, एक की मौत

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar