Uttar Pradesh

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत 3 घायल

Road Accident: उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक दुखद सड़क दुर्घटना की ख़बर सामने आई है। दरअसल, एक अज्ञात वाहन की कार से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं उनके साथ ही मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident: कैसे हुई दुर्घटना?

यह घटना गौतमबुद्धनगर जिले में रबूपुरा थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे पर घटित हुई। हादसा शुक्रवार (20 अक्टूबर) की देर रात को हुआ। करीब 1 बजे के आस-पास आगरा की तरफ जाते हुए जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर पर एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें की दुर्घटना का शिकार हुए लोगों का परिवार दिल्ली में रहता है और पीड़ित खुद झारखंड के रहने वाले हैं। कार सवार शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए इको कार से जा रहे थे।  

इस हादसे के बाद लोगों ने आठ घायलों को तुरंत जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

मृतकों के नाम व पता

जानकारी के मुताबिक मरने वालों के माता-पिता जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ के रहने वाले हैं। मृतकों में उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा(38), बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा(36), कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा(30), ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा (12), सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा (45), शामिल है। सभी मृतक झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहने वाले थे।

घायलों का नाम व पता

घायलों में सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा (16), आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा (08), बिजेंद्र बैठा (10) शामिल है। ये सभी भी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: UP: पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने पुलिस विभाग के लिए की गईं घोषणाओं का किया जिक्र

Related Articles

Back to top button