Rajasthanमनोरंजन

Rashmika Vijay Wedding : रश्मिका-विजय की इस होटल में होगी शादी, तैयारियां शुरु, इस दिन लेंगे सात फेरे

Rashmika Vijay Wedding : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी एक बार फिर चर्चा में है। दोनों स्टार्स 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। शादी का आयोजन अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित एक शानदार होटल में होगा, जहां की खूबसूरती से यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती। खबरों के अनुसार, यह शादी ‘ITC Mementos’ होटल में होगी, हालांकि इस बारे में अभी तक किसी भी स्टार या उनके परिवार की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है इन होटलों की कीमतें

अगर इस होटल के कमरे की कीमत की बात करें, तो यहां एक रात का किराया करीब 26,000 रुपए है, जो क्लब मेंबर के लिए है। वहीं, होटल में दो प्रकार के सुइट्स भी हैं। अरावली सुइट का किराया लगभग 55,000 रुपये है, और ममेंटोस सुइट का किराया 75,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये तक हो सकता है।

शादियों के लिए लोकप्रिय जगह

उदयपुर हमेशा से ग्रैंड और रॉयल शादियों के लिए एक लोकप्रिय जगह रही है। इससे पहले भी यहां कई बड़ी शादियां हो चुकी हैं, जिनमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, यात्रियों पर लग सकता है रजिस्ट्रेशन चार्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button