
Ranveer Singh buys quadruplex: Bollywood के सितारों के आलीशान मकानों से तो आप सभी वाकिफ होंगे, लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक और नया घर जो कि सुर्खियों में बना हुआ है। Bollywood Star रणवीर सिंह ने हाल ही में किंग खान शाहरुख खान के घर मन्नत के पास एक बेहद ही आलीशान घर खरीदा है रणवीर सिंह इस घर के नए मालिक होंगे।
रणवीर सिंह बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी
शाहरुख खान के पड़ोसी बनने के लिए रणवीर सिंह को भारी भरकम रकम चुकानी पड़ी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई के बांद्रा में स्थित एक हरे-भरे Residential Tower ‘ सागर रेशम’ में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।
घर की कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश
यह एक सी फेसिंग प्रॉपर्टी है और मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर की कीमत करीब 119 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।रणवीर सिंह का ये Luxury घर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरुख के मन्नत के बीच में स्थित है, उनके इस अपार्टमेंट से समुद्र के खूबसूरत नजारे का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।
रिर्पोटस के मुताबिक उनका यह अपार्टमेंट टावर की 16, 17 ,18 और 19वी मंजिल पर स्थित है। इस अपार्टमेंट का कुल कारपेट एरिया 11266 वर्ग फुट है और इसमें 13000 वर्ग फुट की खास सीलिंग है। सूत्रों की मानें तो इस घर के आस-पास के प्रॉपर्टी की कीमत 1 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट है। फिलहाल मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने नए घर में पहुंच जाएंगे।